निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थान (1) की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
महापुरुषों ने समय को सच्चा ________ (1) माना है। वह इसलिए क्योंकि सभी मनुष्यों को अनेक प्रकार की (2) समय स्वयं ही देता रहता है। मान लीजिये, किसी को ट्रेन पकड़नी है, यदि वह ठीक समय पर रेलवे स्टेशन पर (3) ______ जाएगा तभी वह (4)______ को पकड़ सकेगा। एक क्षण की ______ (5) से ट्रेन छूट जाएगी। तब वह अवश्य ही पश्चाताप से भर कर अपने मन में सोचेगा कि काश मैं दो चार क्षण पहले ही चल देता।
- Aगुरु
- Bगायक
- Cपुत्र
- Dशत्रु
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश की अगली पंक्ति में लिखा है कि "समय स्वयं ही अनेक प्रकार की शिक्षाएँ देता रहता है।" चूंकि शिक्षा देने का कार्य गुरु का होता है, इसलिए महापुरुषों ने समय को सच्चा गुरु माना है।