निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थान (2) की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
महापुरुषों ने समय को सच्चा ________ (1) माना है। वह इसलिए क्योंकि सभी मनुष्यों को अनेक प्रकार की (2) समय स्वयं ही देता रहता है। मान लीजिये, किसी को ट्रेन पकड़नी है, यदि वह ठीक समय पर रेलवे स्टेशन पर (3) ______ जाएगा तभी वह (4)______ को पकड़ सकेगा। एक क्षण की ______ (5) से ट्रेन छूट जाएगी। तब वह अवश्य ही पश्चाताप से भर कर अपने मन में सोचेगा कि काश मैं दो चार क्षण पहले ही चल देता।
- Aशिक्षाएँ
- Bभोजन
- Cवायु
- Dआकाश
Solution & Step-by-step Explanation
समय मनुष्य को अपने अनुभवों और थपेड़ों से बहुत कुछ सिखाता है। अतः रिक्त स्थान (2) में शिक्षाएँ शब्द सबसे सटीक बैठता है— "क्योंकि सभी मनुष्यों को अनेक प्रकार की शिक्षाएँ समय स्वयं ही देता रहता है।"