निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थान (5) की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
महापुरुषों ने समय को सच्चा ________ (1) माना है। वह इसलिए क्योंकि सभी मनुष्यों को अनेक प्रकार की (2) समय स्वयं ही देता रहता है। मान लीजिये, किसी को ट्रेन पकड़नी है, यदि वह ठीक समय पर रेलवे स्टेशन पर (3) ______ जाएगा तभी वह (4)______ को पकड़ सकेगा। एक क्षण की ______ (5) से ट्रेन छूट जाएगी। तब वह अवश्य ही पश्चाताप से भर कर अपने मन में सोचेगा कि काश मैं दो चार क्षण पहले ही चल देता।
- Aलक्ष्य
- Bदेरी
- Cऊँचाई
- Dजल्दी
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश के अर्थ के अनुसार, समय पर न पहुँचने पर अर्थात् थोड़ी सी भी विलंब या देरी होने पर ट्रेन छूट जाती है। इसलिए रिक्त स्थान (5) में देरी शब्द का प्रयोग सही है— "एक क्षण की देरी से ट्रेन छूट जाएगी।"