निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा गलत है?
- Aरास्ता नापना – आकलन करना
- Bरग- रग जानना – अच्छी तरह से परिचित होना
- Cलोहा लेना – सामना करना
- Dशैतान के कान काटना – बहुत चतुर होना
Solution & Step-by-step Explanation
'रास्ता नापना' मुहावरे का सही अर्थ 'चले जाना' या 'व्यर्थ में घूमना' होता है, न कि 'आकलन करना'। बाकी सभी युग्म सही सुमेलित हैं।