‘उसने नहाकर भोजन किया’ – इस वाक्य में ‘नहाकर’ निम्नांकित में से किस क्रिया का उदाहरण है?
- Aसंयुक्त क्रिया
- Bप्रेरणार्थक क्रिया
- Cद्विकर्मक क्रिया
- Dपूर्वकालिक क्रिया
Solution & Step-by-step Explanation
जब कर्ता एक क्रिया को समाप्त करके तत्काल दूसरी क्रिया प्रारंभ करता है, तो पहली समाप्त क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहा जाता है। यहाँ भोजन करने से पहले 'नहाने' का कार्य पूर्ण हुआ है, अतः 'नहाकर' पूर्वकालिक क्रिया है।