"चमचमात चंचल नयन बिच घूंघट पट झीन। / मानहु सुरसरिता विमल जल उछरत जुग मीन।" इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
- Aउत्प्रेक्षा
- Bरुपक
- Cविरोधाभास
- Dयमक
Solution & Step-by-step Explanation
दी गई पंक्तियों में झीने घूंघट के बीच से चमकते आँखों (उपमेय) में गंगा नदी के निर्मल जल में तैरती दो मछलियों (उपमान) की संभावना की गई है। साथ ही यहाँ वाचक शब्द 'मानहु' का स्पष्ट प्रयोग हुआ है, जो उत्प्रेक्षा अलंकार को दर्शाता है।