निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए -
प्रसन्न रहना ईश्वर की सर्वोपरि भक्ति है। प्रसन्नता मानव को ईश्वर का दिया हुआ अनुपम उपहार है। आज के व्यक्ति को प्रसन्नता व मानसिक शांति की इसलिए ______(1) है क्योंकि अधिकांश मनुष्य अपने जीवन से ______(2) है। खुश रहना सरल नहीं है। व्यर्थ ही भविष्य की ________(3) बनाते रहना और अतीत की अप्रिय घटनाओं में खोए रहना प्रसन्नता प्राप्ति में _________(4) है। प्रसन्न रहकर हम _______(5) के कृपा पात्र बन सकते हैं।
गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- Aपीछे
- Bऊपर
- Cआगे
- Dबाधक
Solution & Step-by-step Explanation
अतीत की अप्रिय घटनाओं में खोए रहने से प्रसन्नता प्राप्ति में रुकावट आती है। रुकावट के लिए सबसे सटीक शब्द 'बाधक' है। वाक्य पूरा होगा: "प्रसन्नता प्राप्ति में बाधक है।"