निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए-
आप लोगों ने कभी शुद्ध हृदय से इस पर विचार किया है कि माता, मातृभूमि और ________ (1) का आप पर कुछ ऋण भी है या नहीं? एक जननी आपको जन्म देती है, एक की गोद में खेल-कूदकर और खा-पीकर आप पुष्ट होते हैं और एक आपको अपने भावों को प्रकट करने की ________ (2) दे, आपके सांसारिक जीवन को सुखमय बनाती है। जिसका आप पर इतना उपकार है, उसके लिए कुछ करना क्या आपका परम कर्तव्य नहीं है? प्यारे भाइयो ! उठो आलस्य छोड़ो, कमर कसो और अपनी मातृभाषा की सेवा में तत्पर हो जाओ, अपने को ________ (3) से मुक्त करो। संसार में ________ (4) कहलाओ और मातृसेवकों में अपनी कीर्ति छोड़ जाओ। परंतु ध्यान रहे, यह व्रत साधारण नहीं है। इस व्रत का पालन करना ________ (5) की धार पर चलने के समान है।
गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- Aमुक्ति
- Bभक्ति
- Cशक्ति
- Dरोक के
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश के अनुसार, भाषा हमें अपने विचारों और भावों को प्रकट करने की 'सामर्थ्य' या 'शक्ति' प्रदान करती है। इसलिए "भावों को प्रकट करने की शक्ति दे" वाक्य के संदर्भ में पूर्णतः शुद्ध बैठता है।