निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए-
आप लोगों ने कभी शुद्ध हृदय से इस पर विचार किया है कि माता, मातृभूमि और ________ (1) का आप पर कुछ ऋण भी है या नहीं? एक जननी आपको जन्म देती है, एक की गोद में खेल-कूदकर और खा-पीकर आप पुष्ट होते हैं और एक आपको अपने भावों को प्रकट करने की ________ (2) दे, आपके सांसारिक जीवन को सुखमय बनाती है। जिसका आप पर इतना उपकार है, उसके लिए कुछ करना क्या आपका परम कर्तव्य नहीं है? प्यारे भाइयो ! उठो आलस्य छोड़ो, कमर कसो और अपनी मातृभाषा की सेवा में तत्पर हो जाओ, अपने को ________ (3) से मुक्त करो। संसार में ________ (4) कहलाओ और मातृसेवकों में अपनी कीर्ति छोड़ जाओ। परंतु ध्यान रहे, यह व्रत साधारण नहीं है। इस व्रत का पालन करना ________ (5) की धार पर चलने के समान है।
गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- Aपितृऋण
- Bमातृऋण
- Cईश्वरऋण
- Dगुरुऋण
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश का मुख्य विषय माता, मातृभूमि और मातृभाषा की सेवा करना है। अतः इनकी सेवा करके व्यक्ति अपने आप को 'मातृऋण' (माता का कर्ज) से मुक्त करता है।