दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प 'किसी बदलाव की आवश्यकता नही है' का चयन करें।
सुधा भूख में बेचैन है।
- Aभूख के
- Bभूख में
- Cभूख से
- Dकिसी बदलाव की आवश्यकता नही है।
Solution & Step-by-step Explanation
वाक्य में कारक संबंधी अशुद्धि है। यहाँ 'भूख में' के स्थान पर करण कारक के विभक्ति चिह्न 'से' का प्रयोग उचित होगा। शुद्ध वाक्य होगा: "सुधा भूख से बेचैन है।"