निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए-
कई दिन वहाँ रहने पर मुझे इस साध्वी की ________ (1) के बारें में बहुत कुछ मालूम हो गया। प्रातःकाल उसके आश्रम से निरंतर आती हुई तुलसीदास के भजनों की स्वर लहरी मेरी सोई हुई आत्मा को ________ (2) कर देती थी। कितनें दिनों से मैं रेल-पेल व भागमभाग से ________ (3) वातावरण में आनें की बात सोच रहा था। इस युग में भविष्य के प्रति ________ (4) हमें जल्दी निर्णय लेने से रोकती रहती है। फिर भी भीड़ से दूर निकलने की बलवती ________ (5) किसके मन में रह-रह कर नहीं जाग उठती है?
गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- Aजागृत
- Bचंचल
- Cउदास
- Dविचलित
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश के वाक्य "स्वर लहरी मेरी सोई हुई आत्मा को ________ कर देती थी" में 'सोई हुई' के साथ विलोम और सकारात्मक संदर्भ स्थापित करने के लिए 'जागृत' शब्द सबसे सही है। भजनों की स्वर लहरियाँ सोई हुई आत्मा को जगाने अर्थात 'जागृत' करने का कार्य करती हैं।