निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए-
कई दिन वहाँ रहने पर मुझे इस साध्वी की ________ (1) के बारें में बहुत कुछ मालूम हो गया प्रातःकाल उसके आश्रम से निरंतर आती हुई तुलसीदास के भजनों की स्वर लहरी मेरी सोई हुई आत्मा को ________ (2) कर देती थी कितनें दिनों से मैं रेल-पेल व भागमभाग से ________ (3) वातावरण में आनें की बात सोच रहा था इस युग में भविष्य के प्रति ________ (4) हमें जल्दी निर्णय लेने से रोकती रहती है फिर भी भीड़ से दूर निकलने की बलवती ________ (5) किसके मन में रह-रह कर नहीं जाग उठती है?
गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- Aप्रभावित
- Bशांत
- Cसंलग्न
- Dदूषित
Solution & Step-by-step Explanation
लेखक 'रेल-पेल व भागमभाग' (यानी अशांति और भीड़भाड़) से दूर किसी अच्छे वातावरण में जाने की बात कर रहा है। आश्रम का वातावरण 'शांत' होता है, इसलिए रेल-पेल व भागमभाग से दूर 'शांत' वातावरण में आने की बात सोचना यहाँ पूर्णतः सटीक बैठता है।