निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए-
कई दिन वहाँ रहने पर मुझे इस साध्वी की ________ (1) के बारें में बहुत कुछ मालूम हो गया। प्रातःकाल उसके आश्रम से निरंतर आती हुई तुलसीदास के भजनों की स्वर लहरी मेरी सोई हुई आत्मा को ________ (2) कर देती थी। कितनें दिनों से मैं रेल-पेल व भागमभाग से ________ (3) वातावरण में आनें की बात सोच रहा था। इस युग में भविष्य के प्रति ________ (4) हमें जल्दी निर्णय लेने से रोकती रहती है। फिर भी भीड़ से दूर निकलने की बलवती ________ (5) किसके मन में रह-रह कर नहीं जाग उठती है?
गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- Aलालसा
- Bउत्सुकता
- Cतृष्णा
- Dइच्छा
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश के अंतिम वाक्य में 'बलवती' विशेषण का प्रयोग किया गया है। 'बलवती इच्छा' एक मानक और शुद्ध भाषायी प्रयोग है, जिसका अर्थ है बहुत तीव्र चाह होना। हालांकि 'लालसा' भी तीव्र इच्छा को दर्शाता है, परन्तु "भीड़ से दूर निकलने की बलवती इच्छा..." वाक्य के विन्यास और भाव के अनुसार सबसे सटीक विकल्प (D) है।