दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं, दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान की पूर्ति करें, प्रत्येक संख्या के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
सकारात्मक सोच व्यक्ति को (1)__________ की ओर ले जाती है। कहा भी जाता है कि मन के हारे हार है, मन के जीते (2)। जीवन एक संघर्ष है और इसका हमें (3) होकर सामना करना चाहिए। सकारात्मक सोच से ऊर्जा प्राप्त होती है और हमारा (4)__________ बढ़ता है। निराशा हमें कमजोर बनाती है जबकि आशा नई (5)__________ दिखाती है।
गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-
- Aअसफलता
- Bपतन
- Cसफलता
- Dसंघर्ष
Solution & Step-by-step Explanation
सकारात्मक सोच हमेशा इंसान को उन्नति और 'सफलता' की ओर ले जाती है। गद्यांश के संदर्भ के अनुसार 'सफलता' यहाँ सबसे उपयुक्त शब्द है।