दिए गए गद्यांश में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। प्रत्येक संख्या के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
"लिपि का (1) ______ रुप चित्रलिपि रहा है। (2) ______ में मानव ने (3) ______ की दीवारों पर तथा अन्य वस्तुओं पर जो (4) ______ चित्र बनाये, उन चित्रों से ही (5) ______ प्रारंभ हुई।"
गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-
- Aवृक्षों
- Bगुफाओं
- Cपहाड़ों
- Dजंगलों
Solution & Step-by-step Explanation
प्राचीन काल में आदिमानव गुफाओं में निवास करते थे और उन्होंने गुफाओं की दीवारों (जैसे भीमबेटका की गुफाएँ) पर शैलचित्र बनाए थे। अतः यहाँ 'गुफाओं' सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है।