दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं, दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान की पूर्ति करें, प्रत्येक संख्या के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
सकारात्मक सोच व्यक्ति को (1)__________ की ओर ले जाती है। कहा भी जाता है कि मन के हारे हार है, मन के जीते (2)। जीवन एक संघर्ष है और इसका हमें (3) होकर सामना करना चाहिए। सकारात्मक सोच से ऊर्जा प्राप्त होती है और हमारा (4)__________ बढ़ता है। निराशा हमें कमजोर बनाती है जबकि आशा नई (5)__________ दिखाती है।
गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-
- Aराह
- Bदुनिया
- Cबात
- Dजीवन
Solution & Step-by-step Explanation
जहाँ निराशा व्यक्ति को अंधकार की तरफ धकेलती है, वहीं आशा की किरण जीवन में आगे बढ़ने की नई 'राह' (रास्ता) दिखाती है।