निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए -
प्रसन्न रहना ईश्वर की सर्वोपरि भक्ति है। प्रसन्नता मानव को ईश्वर का दिया हुआ अनुपम उपहार है। आज के व्यक्ति को प्रसन्नता व मानसिक शांति की इसलिए ______(1) है क्योंकि अधिकांश मनुष्य अपने जीवन से ______(2) है। खुश रहना सरल नहीं है। व्यर्थ ही भविष्य की ________(3) बनाते रहना और अतीत की अप्रिय घटनाओं में खोए रहना प्रसन्नता प्राप्ति में _________(4) है। प्रसन्न रहकर हम _______(5) के कृपा पात्र बन सकते हैं।
गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा।
- Aतृष्णा
- Bक्षुधा
- Cवासना
- Dआवश्यकता
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश के प्रथम वाक्य के संदर्भ में, "आज के व्यक्ति को प्रसन्नता व मानसिक शांति की इसलिए आवश्यकता है क्योंकि..." वाक्य सबसे सटीक और अर्थपूर्ण बैठता है। अन्य विकल्प 'तृष्णा' (लालसा), 'क्षुधा' (भूख), और 'वासना' (इच्छा) यहाँ संदर्भ के अनुसार सर्वथा अनुपयुक्त हैं। अतः सही शब्द 'आवश्यकता' होगा।