निर्देश: बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। यह वनों में पाया जाता है, इसकी देह पतली और हलकी होती है। इस पर गहरी कत्थई रंग की धारियाँ होती हैं जो देखने में बहुत सुन्दर लगती है। इसका मुँह छोटा होता है और इसकी दहाड़ शेर के सामान दिल दहलाने वाली नहीं होती है, यह हमेशा टेढ़ी चाल चलता है और कभी भी अपने शिकार पर सामने से आक्रमण नहीं करता, इसका आक्रमण हमेशा छिपकर होता है। यह बहुत चालाक पशु है। इसकी छलाँग शेर से लम्बी होती है और दौड़ने का वेग भी उससे अधिक होता है। यह खूँखार मासांहारी पशुओं में स्फूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह कभी - कभी वन में लगे पौधों के बीच में छुपकर गाय, बकरी आदि का शिकार करता है। बाघ स्फूर्ति, चतुराई, साहस और तीव्रता का प्रतीक होने के कारण भारत का राष्ट्रीय पशु है।
उपयुक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए ?
- Aबाघ का परिचय
- Bराष्ट्रीय पशु
- Cबाघ पशु
- Dइनमे से कोई नहीं
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश मुख्य रूप से बाघ की विशेषताओं और भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में उसके महत्व का वर्णन करता है। अतः "राष्ट्रीय पशु" सबसे सटीक शीर्षक है।