निर्देश: बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। यह वनों में पाया जाता है, इसकी देह पतली और हलकी होती है। इस पर गहरी कत्थई रंग की धारियाँ होती हैं जो देखने में बहुत सुन्दर लगती है। इसका मुँह छोटा होता है और इसकी दहाड़ शेर के सामान दिल दहलाने वाली नहीं होती है, यह हमेशा टेढ़ी चाल चलता है और कभी भी अपने शिकार पर सामने से आक्रमण नहीं करता, इसका आक्रमण हमेशा छिपकर होता है। यह बहुत चालाक पशु है। इसकी छलाँग शेर से लम्बी होती है और दौड़ने का वेग भी उससे अधिक होता है। यह खूँखार मासांहारी पशुओं में स्फूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह कभी - कभी वन में लगे पौधों के बीच में छुपकर गाय, बकरी आदि का शिकार करता है। बाघ स्फूर्ति, चतुराई, साहस और तीव्रता का प्रतीक होने के कारण भारत का राष्ट्रीय पशु है।
निम्नलिखित में कौन - सा कथन सही है ?
- Aबाघ में धारी काले रंग की होती है
- Bबाघ पालतू पशु है
- Cबाघ माँस नहीं खाता
- Dबाघ की गति तीव्र होती है
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश में लिखा है कि "दौड़ने का वेग भी उससे (शेर से) अधिक होता है" और "बाघ स्फूर्ति, चतुराई... और तीव्रता का प्रतीक है", जिससे स्पष्ट है कि बाघ की गति तीव्र होती है।