निर्देश – निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर सही विकल्प चुनिए।
कला और जीवन का सम्बन्ध अन्योंन्याश्रित है। कलाकार, कल्पना और यथार्थ का समन्वय कर समाज के समक्ष आदर्श रूप प्रस्तुत करता है। इसी कारण जीवन का कला के स्वरूप पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलाकार जीवन के यथार्थ रूप को ही चित्रित नहीं करता, वरन् वह आदर्श रूप को भी प्रस्तुत करता है। इस प्रकार जीवन का कला पर और कला का जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलावाद अर्थात कला, कला के लिए सम्बन्धी विचारो में जीवन के लिए उपयोगी कला ही श्रेयस्कर मानी गयी है।
'कला और जीवन अन्योंन्याश्रित है' का तात्पर्य है:
- Aएक दूसरे पर आश्रित है |
- Bकिसी अन्य तत्व पर आश्रित है |
- Cजीवन में दोनों उपयोगी है |
- Dएक दूसरे से पृथक है
Solution & Step-by-step Explanation
'अन्योंन्याश्रित' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है: अन्योन्य + आश्रित, जिसका सीधा अर्थ होता है - परस्पर एक-दूसरे पर निर्भर होना। गद्यांश में भी स्पष्ट किया गया है कि जीवन का कला पर और कला का जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है, जिसका अर्थ है कि वे एक-दूसरे पर आश्रित हैं।