भूषण महाराज ने विषय और विशेषतः नायक चुनने में बड़ी बुद्धिमत्ता से काम लिया है। शिवाजी और छत्रसाल से महानुभावों के पवित्र चरित्रों का वर्णन करने वालों की जितनी प्रशंसा की जाए थोड़ी है। शिवाजी ने एक जमींदार abuses और बीजापुरधीश के नौकर के पुत्र होकर चक्रवर्ती राज्य स्थापित करने की इच्छा को पूर्ण-सा कर दिखाया और छत्रसाल बुन्देला ने जिस समय मुग़लों का सामना करने का साहस किया उस समय उनके पास केवल पाँच सवार और पच्चीस पैदल थे। इसी सेना से इस महानुभाव ने दिल्ली का सामना करने की हिम्मत की और मरते समय अपने उत्तराधिकारियों के लिए दो करोड़ वार्षिक मुनाफे का स्वतंत्र राज्य छोड़ा। छत्रपति शिवाजी की प्रशस्ति में लिखे गए दो काव्य ग्रंथ हैं- शिवा बावनी और शिवराज भूषण। इस पाठ बोधन में भूषण का वीर काव्य रस दर्शाया गया है।
इस गद्यांश का सार्थक शीर्षक हो सकता है :
- Aभूषण विवेक
- Bभूषण की बुद्धिमत्ता
- Cभूषण की कला
- Dभूषण का काव्यनायक चयन
Solution & Step-by-step Explanation
गद्यांश की प्रथम पंक्ति में ही स्पष्ट किया गया है कि "भूषण महाराज ने विषय और विशेषतः नायक चुनने में बड़ी बुद्धिमत्ता से काम लिया है।" इसके बाद संपूर्ण गद्यांश में उनके द्वारा चुने गए उत्कृष्ट नायकों (शिवाजी और छत्रसाल) के चरित्र और उनकी वीरता का वर्णन किया गया है। अतः इस गद्यांश का सबसे उपयुक्त और सार्थक शीर्षक 'भूषण का काव्यनायक चयन' होगा।